क्या हो अगर दस लाख लोग एरिया 51 में घुस जाएं? One Million People Stormed Area 51 ?

अगर आप नेवाडा के रेगिस्तान में घूम रहे हों और ग़लती से किसी सीक्रेट अमेरिकी सैन्य बेस, एरिया 51, तक पहुंच जाएं तो आप तुरंत गिरफ्तार हो सकते हैं मारे जा सकते हैं या शायद एलियन आपको अगवाह भी कर सकते हैं। 

लेकिन क्या हो अगर आप एरिया 51 तक अपने साथ आने के लिए 10 लाख लोगों को तैयार कर लें?

वो हम सबको तो रोक नहीं पाएंगे ना? या रोक पाएंगे और अगर आप बेस तक जा सकेंगे तो आपको क्या नज़र आएगा 

आप देख रहे हैं ‘‘क्या हो अगर’’ और ये है क्या हो अगर दस लाख लोग एरिया 51 में घुस जाएं? 

   Image credit :- whatifshow.com

अगर आपने इसके बारे में पहले नहीं सुना है तो बता दें कि एरिया 51 एक बहुत गुप्त अमेरिकी सैन्य बेस है। अफवाहों के मुताबिक़, यहां गुप्त सैन्य तक़नीकें या शायद एलियन हैं। 

दशकों से इसे लेकर कई तरह की बातें सामने आती रही हैं लेकिन अब आप जानना चाहते हैं कि इन बातों में कुछ सच है या नहीं। 

• आप एरिया 51 तक कैसे पहुंचेगे ? :- 

यहां लोगों का आना मना है तो शायद ये आपके जी.पी.एस में भी ना नज़र आए लेकिन कुछ ऑनलाइन गाइड हैं जिनका इस्तेमाल आप कर सकते हैं। 

सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा है लास वेगस वहां से, आपको एक गाड़ी किराए पर लेनी होगी और कई घंटों तक दक्षिणी नेवाडा के रेगिस्तान की दिशा में गाड़ी चलानी होगी। याद रहे आपके अलावा ठीक ऐसा ही करने वाले 10 लाख लोग और भी होंगे। 

अगर आपका मानना है कि आपके शहर में ट्रैफिक के हाल बुरे हे तो ये नज़ारा आपकी सोच बदल सकता है! नेवाडा के सबसे ज़्यादा आबादी वाले शहर लास वेगस में 8 लाख से भी कम लोग रहते हैं बल्कि पूरे नेवाडा की आबादी क़रीब 30 लाख लोगों की है। 

आबादी में एक साथ 10 लाख लोगों की बढ़त से नेवाडा की व्यवस्था गड़बड़ा जाएगी एरिया 51 के रास्ते जाने वाली सड़कें वैसे भी 8 लेन की नहीं हैं बल्कि यहां दो लेन की सकरी सड़कें और किनारे हें अगर दस लाख लोग ये करने का फैसला करते हैं। 

तो शायद वो सैन्य बेस तक जा भी ना पाएं बल्कि, वो ट्रैफिक में फंस सकते हैं या किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। एलियन देख पाने की नाकाम कोशिश लेकिन चलिए मान लेते हैं कि हर कोई किसी तरह से बेस के सामने के गेट तक पहुंच जाता है। 

Read :- क्या हो अगर हम हमारा सारा कचरा बरमूडा ट्राएंगल में फेंक दें?

• अब दस लाख लोग एरिया 51 में घुसपैंठ के लिए तैयार हैं आगे क्या होगा?  :- 

आप और आपके दोस्त शांतिप्रिय लोग हैं तो आपके पास बंदूकें नहीं होंगी आप बस बेस की तरफ भाग रहे होंगे जैसे ही आप एरिया 51 की सीमा को पार करेंगे आपका सामना होगा बेस के निजी सुरक्षाकर्मियों से।

इन्हें कैमो डूड्स (area 51 creweके नाम से भी जाना जाता हे और ये हाथों में हथियार लेकर चौबीसों घंटे सातों दिन सफेद पिकप ट्रक्स में बेस पर पहरा देते हे आप इन लोगों से छुपकर नहीं निकल सकेंगे ।

क्योंकि ये जानते होंगे कि आप आ रहे हैं और आपको रोकने की कोशिश में केवल निजी सुरक्षाकर्मी नहीं लगे होंगे इतने बड़े इवेंट के बारे में पूरी दुनिया को पता होगा और इसे राज़ रख पाना नामुमक़िन होगा। 

एरिया 51 दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया स्थित एडवर्ड्स एअरफोर्स बेस की एक टुकड़ी है हज़ारों सक्रिय सेना सदस्य एडवर्ड्स में नियुक्त रहते हैं हो सकता है।

आपका इनसे और साथ ही हज़ारों दूसरे सशस्त्र सैनिकों और पुलिसकर्मिया से सामना होगा इनके पास बंदूकें, टेज़र, टैंक और ना जाने क्या-क्या होगा।

सैन्य बलों की कोशिश होगी कि कम से कम नुक़सान हो लेकिन वो लोगों पर मिर्च के स्प्रे औरदूसरे जान ना लेने वाले हथियारों का इस्तेमाल ज़रूर करेंगे।

उनकी कोशिश अब भी यही होगी कि एरिया 51 एक राज़ बना रहे तो काफ़ी संभावना है कि कैमो डूड्स और उनके साथी सैनिक भीड़ पर गोलीबारी कर दें और इन्हें जानलेवा फोर्स के इस्तेमाल की इजाज़त भी है। 

तो अगर आप पर गोलियां चलनें लगें तो चौंकिएगा मत अगर आपकी क़िस्मत अच्छी है और आप गोली या मिर्च के स्प्रे से बच जाते हैं तो आप गिरफ्तार हो जाएंगे। 

• लेकिन क्या हो अगर आप किसी तरह इन पहरेदारों से बचकर निकल जाएं? 

इसके बावजूद आप असल एरिया 51 (area 51 kya hai) बेस पर नहीं होंगे कम से कम अभी तो नहीं आपको इसे ढ़ूंढ़ना होगा, ऐसा इसलिए क्योंकि एरिया 51 बेस 150 वर्ग किलोमीटर जितने इलाक़े में फैला हुआ है।

लेकिन इसके आसपास की ज़मीन 1600 वर्ग किलोमीटर की है रेगिस्तान के बीचोंबीच कहा जाता है कि ये बेस काले शीशे वाली खिड़कियों की मदद से अलग रखा जाता है जहां बाहर से कोई रोशनी नहीं आ सकती। आप शायद घंटों तक चलने के बाद इसे ढ़ूंढ़ पाएंगे ।

• लेकिन एक बार आप एरिया 51 पहुंच गए, तो अगला क्या होगा? आपको क्या नज़र आएगा? :-

हम निश्चित रूप से नहीं जानते कि वहां क्या है, क्या है जिसे लेकर लोगों में इतना उत्साह है कोई अजीब सैन्य तक़नीक यू.एफ.ओ या शायद वहां एलियन भी मौजूद हों।

सावधानी बरतें क्योंकि कुछ लोगों का मानना है कि यहां होने वाले दशकों के सरकारी प्रयोगों की वजह से इस जगह प्रदूषण बहुत ज़्यादा है अगर ये सच है तो बेस में बगैर विशेष उपकरणों के रहने से भी आप बीमार पड़ सकते हैं या मर सकते हैं।

तो एरिया 51  (area 51 kya hai in hindi)  में घुसपैठ का ख़याल शायद अच्छा नहीं है काफ़ी संभावना है कि आप बीमार पड़ जाएं गिरफ्तार हो जाएं या मर ही जाएं ।

माफ़ कीजिएगा पर आपको यादगार के तौर पर कोई बेबी एलियन नहीं मिलेगा एलियन देख पाने का इकलौता तरीक़ा ये होगा कि वो ख़ुद ही हम तक पहुंचें।

लेकिन इस पर चर्चा करेंगे क्या हो अगर के किसी और लेख में।

                   #Area51 #AliensinArea51 

एक टिप्पणी भेजें

please do not enter any spam link in the comment box

और नया पुराने