क्या हो अगर एक व्हाइट होल का सामना एक ब्लैक होल के साथ हो? What If A Black Hole And White Hole Collided?

ब्लैक होल्स अंतरिक्ष की सबसे भयानक चीज़ों में से एक हैं ये अपने आस-पास की हर चीज़ को निगल लेते हैं। पर अंतरिक्ष में एक और ऐसी चीज़ है जो उतनी ही भयानक है और इसे व्हाइट होल के नाम से जाना जाता है। अब, क्या होगा अगर ये दो चीज़ें अंतरिक्ष में मिलें और इनका एक दूसरे से सामना हो? 

क्या एक ब्लैक होल एक व्हाइट होल से लड़ सकता है? अगर वो लड़े तो कोन जीतेगा? और आखिर ये व्हाइट होल है क्या?

आप पढ़ रहे हैं ‘‘क्या हो अगर’’ और ये है क्या हो अगर एक व्हाइट होल का सामना एक ब्लैक होल के साथ हो?


इससे पहले कि हम अपनी ये लड़ाई शुरू करें देखते हैं कि ये दो विरोधी हैं कौन। :-

अंतरिक्ष के एक कोने में है ब्लैक होल(black Hole in Hindi) इस जानी-मानी अंतरिक्ष की हस्ती को शायद आप काफ़ी अच्छे से जानते हैं। इसका सबसे मशहूर दांव है अपने संपर्क में आने वाले सारे मैटर को निगल लेना। 

वहीं व्हाइट होल (White Hole in Hindi) को शायद आप उतने अच्छे से नहीं जानते होंगे। और इसका मशहूर दांव है ऊर्जा को अंदर सोखने की जगह उसे बाहर करना। तो हमारे दोनों लड़ाकू बिल्कुल ही अलग रणनीतियों के साथ आगे आएंगे। 

इनमें से कौन जीतेगा? :-

हालांकि हम अपने रहस्यमयी विरोधी खिलाड़ी व्हाइट होल के बारे में ज़्यादा नहीं जानते पर अंतरिक्ष में राज करने में ये ब्लैक होल से ज़्यादा अनुभवी है। 

जी हां, व्हाइट होल एक होनहार खिलाड़ी है और लाखों सालों से अंतरिक्ष में डराता, धमकाता और दबदबा बनाता घूम रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि वैज्ञानिकों का कहना है कि व्हाइट होल एक वक़्त पर ब्लैक होल हुआ करता था। 

वैज्ञानिकों को लगता है कि लाखों सालों के बाद ब्लैक होल,व्हाइट होल (क्या हो अगर एक व्हाइट होल का सामना एक ब्लैक होल के साथ हो?)  में बदल जाएंगे। और ये सारी ऊर्जा और मैटर जो इन्होंने अंदर सोखी है वो अंतरिक्ष में बाहर निकलेगी। साथ ही बता दें की जब एक ब्लैक होल एक व्हाइट होल में बदलता है तो ये शायद ज़्यादा वक़्त तक ना जी सके। 


यानी अगर इसे ब्लैक होल से लड़ना है तो इसे तेज़ी दिखानी होगी। और हालांकि ये बहुत अलग है पर व्हाइट होल, किसी ब्लैक होल से ज़्यादा नहीं तो उसके जितनी तबाही तो ला ही सकता है। 

जो मैटर व्हाइट होल से निकलता है वो प्रकाश की गति से आगे बढ़ता है। तो ये कहना ग़लत नहीं होगा कि व्हाइट होल इस स्थिति में अपना सामना करने आ रहे ब्लैक होल से पुराना खिलाड़ी है।

पर व्हाइट होल को अनुभव का कितना फ़ायदा  मिलेगा?  :-          

लाखों सालों तक ब्रह्माण्ड में तबाही लाने के बाद हमारे दोनों विरोधी आखिरकार एक दूसरे के सामने हैं। इन्होंने एस्टेरॉयड्स ग्रहों, और यहां तक कि तारों का भी सामना किया है पर ये बच पाने में हमेशा क़ामयाब रहे हैं।

अब, इन दोनों का अपने सबसे ताक़तवर विरोधी से सामना होगा। जैसे-जैसे ये दो विशाल ताक़तें एक दूसरे के पास आएंगी ब्लैक होल को तुरंत अच्छा मौक़ा मिलेगा। व्हाइट होल,ब्लैक होल(What is a black hole and white hole?) के वार से बचने की पूरी कोशिश करेगा। पर अफ़सोस, असल में ये इसका सामना नहीं कर सकता। 


ऐसा इसलिए क्योंकि व्हाइट होल के पास अपने विरोधी पर ऊर्जा फेंकने के अलावा और कोई चारा नहीं है। हालांकि, ये ब्रह्माण्ड की हर चीज़ से ख़ुद का बचाव करने में क़ामयाब रहा पर बदकिस्मती से, ब्लैक होल इसकी टक्कर का खिलाड़ी है। 

व्हाइट होल जितना मास यानी द्रव्यमान बाहर निकालेगा वो ब्लैक होल के लिए ऊर्जा में बदलता जाएगा। ये कोई तुरंत ख़त्म होने वाली लड़ाई भी नहीं होगी क्योंकि ब्लैक होल,व्हाइट होल(What is a black hole and white hole?) को हज़ारों सालों तक निगलता रह सकता है। 

और क्योंकि ब्लैक होल इसे खा रहा होगा वो तेज़ी से बड़ा होता जाएगा। और अब, ब्लैक होल आखि़री वार के लिए तैयार है। ये व्हाइट होल को पूरी तरह से निगल लेता है। 

अब, जब ये इतनी सारी ऊर्जा ले चुका है तो हमारा ब्लैक होल बहुत बहुत बड़ा हो चुका है। ये मॅसिये 87 जितना बड़ा हो सकता है जो कि 38 अरब किलोमीटर (23.6 अरब मील) में फैली हुई है।

इसे ऐसे समझ सकते हैं कि ये पृथ्वी से 30 लाख गुना बड़ा होगा। तो अगर एक व्हाइट होल और ब्लैक होल टकराते हैं तो हमें मिलेगा ब्रह्माण्ड में घूमता एक विशाल ब्लैक होल जो अपने रास्ते में आने वाली हर चीज़ को ख़त्म कर देगा। 

और अगर ये हमारे आस पास कहीं भी होता है तो इसका मतलब ये होगा कि इंसानी प्रजाति बहुत बड़ी परेशानी में है। लेकिन इस पर चर्चा के लिए पढ़ते रहें ‘‘क्या हो अगर’’ 

       #whitehole #whiteholeinhindi

                 #BlackHoleInHindi #whatif

एक टिप्पणी भेजें

please do not enter any spam link in the comment box

और नया पुराने