क्या हो अगर आपको कोरोनावायरस हो जाए? Getting Covid-19 ?

Covid-19 ने हजारों लोगों को संक्रमित किया है और संभव है कि विश्व भर में कई मिलियन लोगों को प्रभावित कर सकता है। ये कोरोनावायरस है।

क्या हो अगर आपको ये बीमारी हो जाए? ये आपके शरीर पर क्या असर डाले गा? आपको ये हो जाए तो क्या करना चाहिए? आपके बचने के क्या आसार है?

आप पढ़ रहे हैं ‘‘क्या हो अगर’’ और ये है क्या हो अगर आपको कोरोनावायरस हो जाए?


कोरोना वाइरस कैसे फैलता है?(How does corona virus spread?) :-

कोरोनावायरस या कोविड-19(Covid-19 )जंगली जानवरों से शुरू हुआ। कोरोनावायरस बूंदों से फैलता है। अगर आपके आस-पास कोई खांस या छींक रहा है तो इसके काफी ज़्यादा आसार हैं कि आपको ये बिमारी हो सकती है। 

शोधकर्ता ऐसा भी मानते हैं कि कोरोनावायरस किसी सतह पर जिंदा रह सकता है। तो, अगर आपने किसी संक्रमित सतह को छुआ है और फिर अपने मुँह को पर हाथ लगाया है तो शायद आप अपने आप को संक्रमित कर लेंगे। 

तो अगर आप कोरोनावायरस का शिकार हो जायें, तो आपको क्या करना चाहिए? :-

इसके बहुत ज़्यादा आसार हैं कि आपको कुछ महसूस नहीं होगा कम से कम तुरंत तो नहीं। इसके लक्षण आपको महसूस हों, इसमें दो दिन से लेकर दो हफ्ते तक लग सकते हैं। 

इसका मतलब आप सामान्य रूप से जैसे रहते हैं, वैसे ही रहेंगे और अगर आप किसी सतह पर खांसते या छींकते हैं तो इसकी सम्भावना है कि आप अनजाने में अपने अगल-बगल वालों को संक्रमित कर सकते हैं।  

क्या होगा जब आप इन लक्षणों को वाकई महसूस करना शुरु कर देंगे?:-

 ये सबके लिए अलग-अलग होगा। आपका शरीर इस वायरस(Covid-19) से लड़ने की कोशिश करेगा और उसका तापमान बढ़ेगा। इसका मतलब, आपको बुखार है जिससे आपको कंपकपाहट होगी और पसीना आएगा।

ये लक्षण कुछ दिनों तक रह सकते हैं। इस समय आपको कहीं बाहर नहीं निकलना चाहिए और बाकी लोगों से दूर रहना चाहिए। हम आशा करते हैं कि आपके पास खाने का पर्याप्त सामान मौजूद है।

हालाँकि बीमार रहना परेशान कर सकता है पर आप इस समय को अपने पसंदीदा नेटफ्लिक्स(Netflix🤗) शोज़ देखने में इस्तेमाल कर सकते हैं। और अगर आप ऐसा नहीं कर रहे, तो शायद आप सो रहे होंगे क्यूँकि आपका शरीर अपनी पूरी ताकत ठीक होने में लगा रहा होगा। 

आप सोचेंगे कि अब आप ठीक हैं पर यही समय है जब आपको निमोनिया हो सकता है। अगर निमोनिया हो जाता है, तो आपको साँस लेने में तकलीफ होगी और आपके फेफड़ों और नाक में और ज़्यादा बलगम हो जाएगी जिससे आपको और ज़्यादा खांसी होगी। 


साँस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द और भी बढ़ता जायेगा। ऐसे भी आसार हैं कि आपको उल्टियां शुरू हो जायेंगी। इन सब के साथ, आप बहुत कमजोर और थका हुआ महसूस करेंगे। 

आपके फेफड़े और ज़्यादा खराब होते जायेंगे। कोरोनावायरस(Covid-19) के कुछ मरीजों ने स्थायी रूप से फेफड़ों को नुक्सान और स्काररिंग का भी अनुभव किया है। पर कोरोनावायरस(Covid-19)  के बारे में और भी बहुत कुछ है जो हम अभी नहीं जानते हैं।

इससे कई और अंग भी प्रभावित हो सकते हैं। कई मरीजों के लीवर में भी दिक्कत के लक्षण देखे गए हैं। तो अगर आप इनमें से किसी भी लक्षण का सामना कर रहे हैं तो आप हॉस्पिटल जाना चाहेंगे। 

इस समय, आपको क्वॉरन्टीन यानी एक अलग जगह रखा जायेगा ताकि आप किसी और को संक्रमित ना करें। दुर्भाग्य से, डॉक्टर्स आपको गारंटी नहीं दे सकते कि वो आपको ठीक कर देंगे । पर वो आपको पेनकिलर्स यानी दर्दनाशक दवाइयाँ और काफी सारे तरल पदार्थ देकर आपको बेहतर महसूस कराने की पूरी कोशिश करेंगे। 


जैसे जैसे समय बीतेगा आपका शरीर शायद प्राक्रतिक रूप से कोरोनावायरस(covid-19) से ठीक हो जायेगा पर ऐसा तब होगा, जब आप एक स्वस्थ इंसान हों। 

अगर ऐसा नहीं है, तो कोरोनावायरस(covid-19) से ऑर्गन फेलियर और फिर आपकी मौत भी हो सकती है। ऐसा देखा गया है कि जिन मरीजों को कैंसर और डायबिटीज़ जैसी बड़ी बीमारियाँ हैं उनके कोरोनावायरस(covid-19) से मरने के ज़्यादा आसार होते हैं।

 तो अगर आपको कोरोनावायरस(covid-19) हो जाता है तो इसका मतलब तुरंत मौत हो जाना नहीं है। पर आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप दूसरे लोगों को संक्रमित नहीं कर रहे हैं। 

इसमें बुजुर्ग और वो लोग जिन्हें पहले से स्वास्थ्य समस्याएँ हों, शामिल हैं। पर ज़्यादातर लोग इससे बीमार पड़ेंगे और बिना किसी ज़्यादा नुक्सान के, ठीक हो जायेंगे।

 ऐसी किसी चीज़ को आप कैसे रोक सकते हैं? :-

अपने हाथ धोते रहें। शायद ये आपको आम बात लग सकती है पर वायरस(covid-19) को ख़त्म करने का ये सबसे बढ़िया तरीका है और अगर आपको कोई सिंक ना मिले तो आप एक हैंड सैनीटाइज़र, जिसमें अल्कोहल का स्तर ज़्यादा हो, का इस्तेमाल कर सकते हैं। 


और, पूरी तरह सचेत रहने की कोशिश करें कि आप अपने कीटाणु कैसे फैला रहे हैं या कीटाणु कहाँ हो सकते हैं। जैसे, कृपया किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने के बाद अपना चेहरा ना छुएँ। 

पर इसका भी ध्यान रखना होगा कि इस नए वायरस(covid-19)पर शोध बराबर बदल रहे हैं और डॉक्टर्स इसके बारे में नयी बातें जान सकते हैं। 

उम्मीद है कि आपको कोरोनावायरस(covid-19) नहीं होगा पर, क्या हो अगर पृथ्वी पर बाकी सबको ये हो जाये? और एक विश्व्यापी महामारी फैल जाए? हम ये कहानी अगले क्या हो अगर के लेेख लिए रहने देते हैं। 

इस लेख को शेयर करना मत भूलिए गा।

                              #कोरोनावायरस #Covid-19

                            #coronavirusnewstoday 

एक टिप्पणी भेजें

please do not enter any spam link in the comment box

और नया पुराने